{"_id":"68b4abd529cf53f763065b1e","slug":"vigilance-is-necessary-to-avoid-cyber-crime-sp-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-141362-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : एसपी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर अपराधी अपराध करने के हर दिन नए नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन के जागरूक होने से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बचा जा सकता है। पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए पुलिस ने एडवाजरी जारी की है।
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरुकता व सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता हैं। आमजन को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत रहना होगा।
साइबर फ्राड से बचने के लिए इन बातों का रखे ध्यान
- फ़ोन पर पहचान वाले या अनजान व्यक्ति के द्वारा भेजे गये पैसे भेजने के मैसेज के बारे में पूरी जांच पड़ताल करें।
- अगर कोई अपरिचित व्यक्ति किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहता है तो एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
- किसी भी व्यक्ति के साथ अपने बैंक डिटेल, एटीएम कार्ड नंबर, कार्ड की एक्सपायरी एवं कार्ड पर पीछे लिखे तीन डिजिट के सीवीवी नंबर को किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन
- किसी अपरिचित नंबर से आए किसी भी मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज, लिंक या फोटो पर क्लिक न करें।
- नेटवर्क को 5-जी नेटवर्क में शिफ्ट करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले से सुरक्षित रहें।
- साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधड़ी कर रहे हैं, सावधान रहें ।
- व्हाट्सएप पर किसी भी अज्ञात नंबर से आई किसी भी प्रकार की विडियो या ऑडियो कॉल को रिसीव ना करें।
- टेलीग्राम ऐप के माध्यम से घर बैठे पैसे कमाने के लुभाहने ऑफर के लालच में ना आएं ।
- ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान रहे, दिए गये लिंक को ना खोलें ।
- इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो दिए गये लिंक को ना खोलें ।
- व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से आई किसी भी ऑडियो /विडियो कॉल को रिसीव ना करे ।
- ऑनलाइन खरीदारी करते समय चेक करें वेबसाइट के यूआरएल में एचटीटीपीएस हो न की खाली एचटीटीपी ।
- फ़ोन में ऑटो डाउनलोड परमिशन ऑन ना रखें ।
- ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर गुगल पर सर्च करने की बजाए कंपनी या संस्था की वेबसाइट पर सर्च करें ।
- अनजान व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर भेजी गई किसी भी फोटो पर क्लिक ना करें ।
- अनजान नंबर से खाते में पैसे आएं तो अपना बैलेंस चेक करने के लिए तुरंत अपना यूपीआई अकाउंट ना खोलें ।
ठगी होने पर तुरन्त हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करें
साइबर अपराधी प्रतिदिन अपराध करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आमजन जागरुकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। इसके बावजूद साइबर क्राइम के शिकार होते हैं तो तुरंत भारत सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर काल करें। 1930 पर तुरंत शिकायत करने पर आपका पैसा सुरक्षित वापस आ सकता है।