फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vice Chancellor Prof. Somnath Sachdeva released Ratnavali poster

Kurukshetra News: कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली पोस्टर का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor Prof. Somnath Sachdeva released Ratnavali poster
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले रत्नावली समारोह के लिए वीरवार को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि इस बार का समारोह बहुत ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा और यह समारोह देश-विदेश में विशेष पहचान रखता है। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष होने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह हरियाणवी संस्कृति को विशेष पहचान दिलाने व संरक्षण का कार्य करता है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि समारोह का पोस्टर जारी करने के पीछे भी एक सोच है कि हरियाणवी संस्कृति के द्योतक रत्नावली उत्सव हर दृष्टि से प्रचार-प्रसार हो ताकि देश विदेश में भी लोग इससे जुड़ सकें। सोशल मीडिया व प्रचार के जितने भी माध्यम है, उनके द्वारा रत्नावली समारोह का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. दिलीप कुमार, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. जितेंद्र जांगडा, ओएसडी पवन रोहिल्ला, डॉ. हरविंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed