{"_id":"68c9c433046c49f9130c8391","slug":"ved-prakash-became-the-head-of-balahi-cooperative-society-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142221-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बलाही कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान बने वेद प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बलाही कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान बने वेद प्रकाश
Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं अन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। गांव बलाही स्थित बलाही मल्टीपर्पस प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में मंगलवार को शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रबंधक कमेटी के प्रधान और उप-प्रधान का चुनाव संपन्न हुआ।
सोसाइटी के कार्य क्षेत्र के सभी गांवों के सदस्यों की मौजूदगी में हुए इस चुनाव में, सदस्यों ने आपसी सहमति से वेद प्रकाश शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना जबकि पलविंदर सिंह को उप-प्रधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। यह चुनाव प्रक्रिया सहायक रजिस्ट्रार, को ऑपरेटिव सोसाइटी के आदेशानुसार पूरी तरह से पारदर्शी और निर्विघ्न तरीके से आयोजित की गई। चुनाव के दौरान, कोऑपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर संजय शर्मा और सुनील कुमार ने प्रेजेंटिंग ऑफिसर के रूप में अपनी भूमिका निभाई और पूरी कार्यवाही पर अपनी निगरानी रखी।
सोसाइटी के प्रबंधक अशोक कुमार मेहता, पूर्व प्रबंधक कबूल सिंह और सरपंच कालका सिंह की मौजूदगी में चुनाव की पूरी कार्यवाही का विवरण लिखा गया।