फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Unnecessary delay in disposal of pending complaints will not be tolerated: Anubhav Mehta

लंबित शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी नहीं होगी सहन : अनुभव मेहता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Unnecessary delay in disposal of pending complaints will not be tolerated: Anubhav Mehta
लाडवा। समाधान शिविरों में प्राप्त लंबित शिकायतों के निपटान में अनावश्यक देरी किसी भी सूरत में सहन नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एसडीएम अनुभव मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें समाधान योग्य हैं, उनके निपटान में किसी प्रकार की देरी न की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों से एक-एक कर लंबित शिकायतों की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें मांग-आधारित हैं, उनका भी पूर्ण विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि उन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि वे समाधान शिविर पोर्टल की नियमित रूप से निगरानी करें और पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटान करते हुए उनकी रिपोर्ट भी समय-समय पर अपडेट करें। प्रशासन की ओर से समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed