{"_id":"64f3996dda088d6c2907abe9","slug":"universitys-dr-pawan-kumar-received-lalit-kala-akademi-national-award-welcomed-in-the-university-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-4200-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के डॉ. पवन कुमार को मिला ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, विवि में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के डॉ. पवन कुमार को मिला ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, विवि में स्वागत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि के ललित कला विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार (लाइट ऑफ होप-II) को प्रतिष्ठित ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 63 वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में ललित कला अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कमानी ऑडिटोरियम नई दिल्ली में बीते सोमवार और मंगलवार को किया गया था। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद शनिवार को कुवि में पहुंचे डॉ. पवन कुमार का स्वागत किया गया। साथ ही कुवि के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी डॉ. पवन शर्मा को इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है। यहां के शिक्षकों ने अपनी विशिष्टता से विवि को समय-समय पर गौरवान्वित किया है। लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि ललित कला अकादमी ने इस बार की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और पुरस्कारों के लिए देश भर से 2291 कलाकारों की 5714 प्रविष्टियां प्राप्त की थी। इन प्रविष्टियों में से 20 कलाकारों को पुरस्कारों के लिए चुना गया था, जिसमें फोटोग्राफी के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. पवन कुमार को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भारत के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वनजी सुतार शामिल हुए थे, जिन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित कई महापुरुषों की मूर्तियां बनाई हैं। इसके अलावा अभिनेता मनोज जोशी, लेखक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और कलाकार वासुदेव कामथ ने भी समारोह में शिरकत की थी।