{"_id":"f6bf92f9188c4e0461c6d15d11a23456","slug":"university-kurukshetra-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से दो घंटे पहले लॉ का पेपर लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से दो घंटे पहले लॉ का पेपर लीक
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 13 Mar 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के पंचवर्षीय विधि संस्थान में वीरवार को आयोजित इंटरनल परीक्षा का पेपर लीक परीक्षा से दो घंटे पहले ही लोक हो गया।
बीए एलएलबी के चौथे सेमेस्टर के छात्रों की इंटरनल परीक्षा में छात्रों को जो प्रश्न पत्र सौंपा गया है, वह पहले ही अधिकांश विद्यार्थियों के पास मौजूद था।
इसकी जानकारी संस्थान के उन होनहार विद्यार्थियों को भी पहले से थी, जो पढ़ाई के लिए अथक परिश्रम करके अव्वल रहना चाहते हैं।
पेपर लीक होने की जानकारी अमर उजाला को पहले ही मिल चुकी थी, जोकि ईमेल के जरिये भेजा गया था।
चौंकाने वाली बात है कि जहां विधि संस्थान में पेपर के शुरू होने का समय दो बजे था, वहीं अमर उजाला की मेल पर चौथे सेमेस्टर का यह पेपर वीरवार दोपहर 12.01 बजे आ चुका था।
इसके बाद 12.50 मिनट पर पेपर आया। सवा घंटे की परीक्षा के बाद वह पेपर भी आया, दो बजे संस्थान के 120 विद्यार्थियों को वितरण किया गया था।
एलएलबी के नियम के अनुसार डीएमसी बनाते हर विषय में 20 नंबर की असेसमेंट संस्थान द्वारा दी जाती है। इस असेसमेंट को दो हिस्सों में बांटा जाता है। प्रैक्टिकल और इंटरनल थ्यूरी एग्जाम।
विज्ञापन
इन दोनों परीक्षाओं को संस्थान में ही आयोजित किया जाता है। जो छात्र इसमें जितने अंक प्राप्त करता है, उसे उसकी मार्कशीट में जोड़ दिया जाता है। ऐसे में यह परीक्षा अपने आप में महत्वपूर्ण बन जाती है।
इस परीक्षा को आयोजित करने वाले संस्थान पर वीरवार को तब सवालिया निशान लग गया, जब छात्रों के हाथ में यह प्रशभनपत्र आया।
छात्रों के मुताबिक जो प्रशभनपत्र उन्हें सौंपा गया था, वह उनके पास परीक्षा से पहले ही मौजूद था। परीक्षा से एक दिन पूर्व ही यह पेपर सभी छात्रों के पास न केवल फोटोकॉपी के रूप में मौजूद था बल्कि इसके साथ ही व्हाट्स एप पर भी धड़ल्ले से एक-दूसरे के साथ शेयर किया जा रहा था।
वहीं, जो प्रश्न पत्र छात्रों को एक दिन पहले मिला था, वह प्रिंटेड था और जो उन्हें परीक्षा के दौरान दिया गया वह हाथ से लिखा हुआ था।
इंवायरमेंटल लॉ का था पेपर
आज लीक हुआ पेपर इंवायरमेंटल लॉ का था। संस्थान के कुछेक विद्यार्थियों ने बताया कि यह पहला पेपर नहीं है ,जो लीक हुआ है, इससे पहले भी पेपर लीक हो चुके हैं। एक छात्र ने बताया कि यह पेपर लीक कराने में संस्थान के दफ्तर के ही तार जुड़े हैं।
रजिस्ट्रार ने कहा, गंभीर मामला है, जांच होगी
केयू के रजिस्ट्रार डॉ. केसी रल्हाण ने बताया कि मामला गंभीर है। ऐसी घटनाएं विद्यार्थियों के हित में नहीं है। इससे विद्यार्थियों का नुकसान होगा। ऐसा कतई नहीं होने देंगे। शुक्रवार को इस मामले की जांच कराई जाएगी।