फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Agriculture Minister Chauhan will be in Dharamnagari today, will see the natural farming model of Gurukul Kurukshetra

Kurukshetra News: केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान आज धर्मनगरी में, देखेंगे गुरुकुल कुरुक्षेत्र का प्राकृतिक खेती मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Union Agriculture Minister Chauhan will be in Dharamnagari today, will see the natural farming model of Gurukul Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वे 180 एकड़ के प्राकृतिक खेती फार्म के साथ-साथ गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन करेंगे। उनके साथ गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत हरियाणा कृषि विभाग एवं आईसीएआर के उच्च अधिकारियों सहित कई प्रगतिशील किसान भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत देशभर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। गुरुकुल के फार्म पर आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन में करीब 10 वर्षों से विशुद्ध प्राकृतिक खेती की जा रही है । छोटे किसानों के लिए यहां पर मिश्रित फसलों के कई सफल मॉडल भी स्थापित किए गए हैं ताकि किसान कम भूमि पर भी प्राकृतिक खेती के माध्यम से अपनी आय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्राकृतिक कृषि फार्म की चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब केंद्रीय कृषि मंत्री प्राकृतिक खेती मॉडल का अवलोकन करने पहुंचेंगे। हालांकि पूर्व में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भी यहां प्राकृतिक खेती का बारीकियां जानने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed