{"_id":"6140fb9a8ebc3e3ee916b164","slug":"ug-course-exam-results-not-declared-kurukshetra-news-knl832263182","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कोर्स के घोषित नहीं हुए परीक्षा परिणाम, केयू को बढ़ानी पड़ी पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की दाखिला तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कोर्स के घोषित नहीं हुए परीक्षा परिणाम, केयू को बढ़ानी पड़ी पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की दाखिला तिथि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी पाठ्यक्रमों के अंतिम सेमेस्टर का अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एडमिशन शेड्यूल में फेरबदल कर दिया है। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को 18 अक्तूबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया है। दरअसल, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था, लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा बीए और बीएससी सहित कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर सकी। इसी कारण ज्यादातर विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए थे, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन तिथि बढ़ाकर विद्यार्थियों को मौका दिया है। अब शेड्यूल के अनुसार पीजी कोर्स की 4 अक्तूबर और डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की 22 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी पीजी पाठ्यक्रमों में सामान्य फीस के साथ 15 नवंबर तक दाखिला ले सकता है। इसके पश्चात 16 से 22 नवंबर तक दाखिला लेने के सामान्य फीस के साथ 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा और 23 से 30 नवंबर तक एक हजार रुपये अतिरिक्त शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके अलावा 22 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सामान्य फीस के साथ दाखिले होंगे। इसके पश्चात 26 से 30 नवंबर तक 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क और 1 से 7 दिसंबर तक एक हजार अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिला मिलेगा।
लिस्ट----तारिख---------फीस का भुगतान
-पहली---4 अक्तूबर-------6 अक्तूबर तक
-दूसरी---11 अक्तूबर-----12 अक्तूस्त्रत्त्बर तक
-तीसरी---18 अक्तूबर----21 अक्तूबर तक
-अंतिम---8 नवंबर--------10 अक्तूबर तक
नोट:-एडिशनल सीट पर 12 नवंबर को लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 15 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
लिस्ट----तारिख-------फीस का भुगतान
-पहली---22 अक्तूबर----25 अक्तूबर तक
-दूसरी---27 अक्तूबर----29 अक्तूबर तक
-तीसरी---3 नवंबर-------8 नवंबर तक
-अंतिम----16 नवंबर----18 नवंबर तक
नोट:-इसके अलावा एडिशनल सीट पर 23 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 25 नवंबर तक दाखिला ले सकता है।
विज्ञापन
लिस्ट----तारिख---------फीस का भुगतान
-पहली---4 अक्तूबर-------6 अक्तूबर तक
-दूसरी---11 अक्तूबर-----12 अक्तूस्त्रत्त्बर तक
-तीसरी---18 अक्तूबर----21 अक्तूबर तक
-अंतिम---8 नवंबर--------10 अक्तूबर तक
नोट:-एडिशनल सीट पर 12 नवंबर को लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 15 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
लिस्ट----तारिख-------फीस का भुगतान
-पहली---22 अक्तूबर----25 अक्तूबर तक
-दूसरी---27 अक्तूबर----29 अक्तूबर तक
-तीसरी---3 नवंबर-------8 नवंबर तक
-अंतिम----16 नवंबर----18 नवंबर तक
नोट:-इसके अलावा एडिशनल सीट पर 23 नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 25 नवंबर तक दाखिला ले सकता है।