{"_id":"589b69834f1c1be7173794ba","slug":"two-youth-and-one-women-arrest-land-crime-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली प्लाट से तीन युवक और एक महिला गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली प्लाट से तीन युवक और एक महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तिलक कालोनी स्थित खाली प्लाट से एक महिला और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुरुक्षेत्र रोड पर एक खाली प्लाट में तीन युवक एक महिला के साथ अनैतिक काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एक पुलिस टीम बनाई और उसे रेड करने के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुरुक्षेत्र रोड स्थित तिलक कालोनी में एक खाली प्लाट में रेड की। जहां एक युवक व महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे।
विज्ञापन
वहीं इस युवक के दो अन्य दोस्त भी वहीं मौके पर मौजूद थे और उसका साथ दे रहे थे। पुलिस ने तीनों युवक व महिला को रंगे हाथों काबू कर लिया। युवकों की पहचान जनप्रीत सिंह, अमन, नरेंद्र रुप में हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ इमोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कॉल डिटेल से पता सकता है कि किस तरह से ये गैंग काम करता है और इस गैंग में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन