{"_id":"605e48d98ebc3e591351de2e","slug":"two-person-died-from-corona-78-new-case-found-kurukshetra-news-knl654405151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, 78 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, 78 नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में नए कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा ही नहीं बढ़ रहा, बल्कि कोरोना वायरस से मरने वाले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी कोरोना पॉजिटिव महिला और पुरुष की मौत हो गई है। वहीं 78 नए संक्रमित सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 143 तक पहुंच चुका है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव खेड़ी दबदलान वासी 41 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण के चलते 18 मार्च को अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन गंभीर हालत के चलते उससे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा गांव शांति नगर कुरडी वासी 54 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव मिलने पर 19 मार्च केे अंबाला के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
उधर, शुक्रवार को 27 गुरु और शिष्यों सहित 78 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिसमें एक हेडमास्टर, तीन शिक्षक और 23 विद्यार्थी शामिल हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 79 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 78 नए केस सामने आए हैं। जिले में अब तक 10 हजार 643 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 9677 मरीज कोरोना को मात देकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल 823 एक्टिव हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 49 हजार 198 में से 2 लाख 37 हजार 520 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।