फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two new dengue cases found in the district, total reaches six

Kurukshetra News: जिले में डेंगू के दो नए केस मिले, कुल संख्या छह पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two new dengue cases found in the district, total reaches six
कुरुक्षेत्र। कुलर में जमा पानी की जांच करता हुआ स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। विभाग - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। जिलें डेंगू का संक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है। वीरवार को जिले में डेंगू के दो नए मामले सामने आए, जिसके बाद इस सीजन में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इनमें से एक मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डेंगू से जिले में अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


वीरवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच के लिए 22 सैंपल लिए, जिनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब तक जिले में डेंगू की जांच के लिए कुल 1,456 सैंपल लिए जा चुके हैं। वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार घरों की जांच कर रही हैं। वीरवार को शहरी क्षेत्र में 5,698 घरों की जांच की गई। इस दौरान 22 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। अब तक 12,77,898 घरों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 5,593 घरों में लार्वा मिला है। टीमों ने वीरवार को 16,873 कंटेनरों की जांच की, जिनमें 24 में लार्वा मिला। अब तक 29,21,519 कंटेनरों की जांच में 6,741 कंटेनर लार्वा से पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने कहा कि जिले में मलेरिया को लेकर राहत है। इसका कोई केस सामने नहीं आया है। जबकि गुरुवार को 108 ब्लड स्लाइड और 12 आरडीटी किए गए। अब तक 61,446 ब्लड स्लाइड और 4,111 आरडीटी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों से आसपास सफाई रखने की अपील
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि जिले में वीरवार को 2 नए डेंगू के मामले सामने आए है। जो बढ़कर अब 6 हो गए है। जिसमें से 5 अभी स्वस्थ है। खास बात ये रही के मलेरिया का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान विभाग ने आठ नोटिस जारी किए, जबकि अब तक कुल 580 नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की के वे अपने आस पास सफाई रखें, साथ ही किसी भी प्रकार से पानी आदि जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed