फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two friends killed, one seriously injured in Pipli Road accident

Kurukshetra News: पिपली रोड पर हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed, one seriously injured in Pipli Road accident
लाडवा। पिपली रोड पर सिरसमा गांव के पास देर रात सड़क हादसे में लाडवा के दो दोस्तों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। मृतकों की पहचान हितेश सैनी 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 तथा अभिषेक 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 15 लाडवा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिए। देर शाम दोनों मृतकों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

तीनों दोस्त हितेश सैनी, अभिषेक तथा अश्विनी शुक्रवार देर रात लगभग 11 बजे किसी काम से कुरुक्षेत्र गए थे। रात लगभग दो बजे काम निपटाने के बाद तीनों युवक बाइक से लाडवा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पिपली रोड पर सिरसमा गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वाहन की चपेट में आने से तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र पहुंचाया गया, जहां हितेश सैनी व अभिषेक को मृत घोषित कर दिया जबकि तीसरे युवक अश्विनी का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन



हितेश सैनी की 3 महीने पहले हुई थी शादी
पिता सुभाष ने बताया कि उसके पास दो लड़के हैं। हितेश सबसे बड़ा लड़का था। तीन महीने पहले जिस घर में शहनाई बज रही थी उसमें अब मातम छा गया। मृतक हितेश की पत्नी सहित सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में 8 महीने की बच्ची, अभिषेक निजी अस्पताल में करता था नौकरी
मृतक अभिषेक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। अभिषेक की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी। आठ महीने पहले ही उनके घर में एक बच्ची ने जन्म लिया था। परिजनों के अनुसार अभिषेक एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात किसी निजी काम से जल्दी लौटने की बात कहकर कुरुक्षेत्र गया था। उन्हें क्या पता था कि वह कभी लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed