फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two days after the festival, shops remained decorated.

Kurukshetra News: महोत्सव के दो दिन बाद भी सजी रहीं दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two days after the festival, shops remained decorated.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर रविवार को भी सजी दुकानों पर खरीदारी करते पर्यटक। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के संपन्न होने के दो दिन बाद भी रविवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर शिल्प व सरस मेले जैसा माहौल बना रहा। अनेक शिल्पकार दिनभर दुकानें जमाए रहे और पर्यटकों ने भी जमकर खरीदारी की। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर तटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी थी जिसकी खरीद में रुची को देख शिल्पकारों के चेहरे खिले रहे।
विज्ञापन

मेले के बाद भी दो दिन शनिवार व रविवार को लाखों की बिक्री मानी जा रही है। शिल्पकार भी बचे सामान को अपने साथ ले जाने के बजाय सस्ते दामों में बेचने में लगे रहे। 15 नवंबर से शुरू हुआ महोत्सव शुक्रवार 5 दिसंबर को संपन्न हो गया था। शुक्रवार शाम को ही केडीबी प्रशासन की ओर से तय समय रात 10 बजे दुकानें बंद करने व अब सामान उठा लेने के लिए माइक के जरिये निर्देशित किया जाता रहा।
विज्ञापन

हालांकि अगले दिन शनिवार को भी प्रशासन की ओर से शिल्पकारों को बार-बार स्टॉलें खाली कर देने को कहा गया लेकिन रविवार को भी 100 से ज्यादा शिल्पकार जमे रहे और खरीदारी के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर रविवार को भी सजी दुकानों पर खरीदारी करते पर्यटक। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर रविवार को भी सजी दुकानों पर खरीदारी करते पर्यटक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed