फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested including supplier with opium

Kurukshetra News: अफीम के साथ सप्लायर समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including supplier with opium
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने एक कार चालक को 550 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी कर्ण उर्फ भूरा निवासी किरमिच की निशानदेही पर सप्लाई करने के आरोपी ओमकार निवासी इनायत गंज जिला बदायूं यूपी को भी दबोच लिया। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम मोहन नगर चौक के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि कर्ण उर्फ भूरा अफीम बेचता है। आज भी वह अपनी में कार में अफीम लेकर रेलवे रोड पर दुख भंजन मंदिर के पास एक बाइक रिपेयर की दुकान पर जाएगा। सूचना पर टीम ने दुखभंजन मंदिर के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम ने आरोपी को नशीले पदार्थ संग आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से 550 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। आरोपी से पूछताछ के बाद टीम ने अफीम सप्लाई करने के आरोपी ओमकार को भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed