फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two arrested for cheating Rs 2.80 lakh by luring them with job

Kurukshetra News: नौकरी लालच देकर 2.80 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating Rs 2.80 lakh by luring them with job
कुरुक्षेत्र। एक महीने टेलीग्राम के माध्यम से 2.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी राम भरोसे निवासी खरक मंगौली व अरुण निवासी सेक्टर-20 पंचकूला के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में मंजीत कौर निवासी गांव घराड़सी ने बताया था कि 13 दिसंबर को उसकी फेसबुक आईडी पर एक लिंक आया था, जिसमें उसे घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करने का लालच दिया था। पहले-पहल उसे यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर उसका स्क्रीनशॉट भेजकर खाते में पैसे दिए गए, मगर कुछ दिन बाद उसे बड़ी रकम का लक्ष्य देकर कुल 2.80 लाख रुपये जमा करवा लिए थे। आरोपियों ने उसके रुपये देने से मना कर दिया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने राम भरोसे व अरुण को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 15 हजार रुपये बरामद किए गए। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed