फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two active cases in the district

जिले में दो सक्रिय केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two active cases in the district
आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1066 सैंपलों की जांच करने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 1004 व रैपिड एंटीजन के 62 सैंपल शामिल थे। जिले में अभी तक 22 हजार 128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 21 हजार 770 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के दो सक्रिय केस हैं। इनमें से एक मरीज को घर पर आइसोलेट किया गया है और एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 84 हजार 86 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अभी तक लिए गए 507872 में से 484086 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.37 फीसदी पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में आज 8 जगहों पर लगेगी कोरोना वैक्सीन की डोज
उप जिला सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस अभियान के तहत जिले के अंतिम व्यक्ति तक को कोरोना की वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में आज 8 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। शेड्यूल के अनुसार एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड व कोवॉक्सीन, सीएचसी मथाना में कोवॉक्सीन, लाडवा सीएचसी, मोहन नगर यूपीएचसी और पॉली क्लीनिक में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन को किया डी-नोटिफाई
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को कोरोना केसों की रिकवरी के बाद डी-नोटिफाई किया जा रहा है। एडवाइजरी के अनुसार जिले में गांव कौलापुर में बनाए गए एक कंटेनमेंट और बफर जोन क्षेत्र से निजात दे दी गई है।

संक्रमण से बचने के लिए अभी भी सावधान रहने की जरूरत : सुधा
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। इस जिला से कोरोना अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। संक्रमण से मुकाबला करने के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। विधायक सुधा शनिवार को विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित दूसरे नि:शुल्क टीकाकरण शिविर में बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र सिंह, डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा, मोहिंद्र सिंह, मुनीष गुप्ता, पंकज जैन ने विधिवत रूप से शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान 200 से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed