{"_id":"66c530b0c7feffa6d60748e7","slug":"two-accused-of-fraud-worth-lakhs-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-122864-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जमीन की खरीद-फरोख्त मामले में 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वदीप सिंह व अमित कुमार निवासी बढ़ला कैथवाड़ा जिला मेरठ यूपी के कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ।
थाना शहर थानेसर में 23 जुलाई को दर्ज शिकायत में महेंद्र सिंह निवासी माॅडल टाउन ने बताया था कि उसका स्वदीप सिंह के पास काफी समय से आना-जाना था। कुछ समय पहले स्वदीप ने उसे बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता है। वह कंपनी के प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने व बेचने का काम करता है। आरोपी ने उसकी बात कंपनी के एक व्यक्ति से मोबाइल पर कराई थी। उस व्यक्ति ने खुद को कंपनी का लीगल एक्सपर्ट बताया था। 22 जून को आरोपी ने उसे बुलाकर कंपनी के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी थी। आरोपी ने उसे बताया था कि कंपनी अपने प्रोजेक्ट के लिए 10-12 एकड़ जमीन खरीदेगी। उसने जमीन देख रखी है। अगर वह पहले से उस जमीन को खरीद ले, तो वह उसकी जमीन को कंपनी में ज्यादा रेट में बेच देगा। इससे उन दोनों को फायदा होगा। तीन जुलाई को रोड गांव सफीदों में 92 कनाल साढ़े 11 एकड़ जमीन का इकरारनामा 95 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से कराकर एक करोड़ 80 लाख रुपये देने तय हुए थे।
आरोपियों ने उससे कहा कि एक करोड़ उनके पास है और बकाया 80 लाख का रुपये उसे देने होंगे। उनकी बातों में आकर उसने 60 लाख रुपये आरोपियों के दिए खाते में जमा करा दिए थे। कुछ समय बाद सफीदों तहसील से उसे जानकारी मिली कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी स्वदीप सिंह व अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है।