फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Farmers' concerns rise due to changing weather.

Kurukshetra News: मौसम में बदलाव से बढ़ी किसानों की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Farmers' concerns rise due to changing weather.
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में सुखाई गई धान की फसल। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव का दौर सोमवार को भी जारी रहा। दिन भर कभी तेज धूप तो कभी घटाएं छाती रही। देर रात तक बारिश की संभावना बनी रही, जिससे धान कटाई में लगे किसानों में चिंता भी बढ़ गई।
विज्ञापन

हालांकि दिन भर बारिश नहीं हुई लेकिन बादल छाने से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
गत दिवस हुई हल्की बारिश में भीगा धान दिन भर अनाजमंडियों में सुखाया जाता रहा। पिपली सहित कईं क्षेत्रों में रविवार को कहीं हल्ककी तो कहीं तेज बूंदाबांदी हुई थी। कईं जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। ऐसे में मंडियों में पड़ी 1509 किस्म की धान भी भीग गई थी। वहीं मौसम में बदलाव के चलते भी धान में नमी बढ़ गई। ऐसे में सोमवार को दिन भर धान की ढेरियां सुखाई जाती रही। उधर बारिश न होने चलते मंडियों में आवक बढ़ गई है। थानेसर अनाजमंडी में ही अभी तक साढे पांच हजार क्विंटल से अधिक की आवक हो चुकी है। बता दें कि अभी परमल किस्म की धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है तो वहीं 1509 किस्म की धान की खरीद व्यापारियों द्वारा की जा रही है। मौसम मे आए बदलाव के चलते दो दिनों से खरीद को भी झटका लगा है। थानेसर अनाजमंडी के आढ़ती मेहर सिंह का कहना है कि अभी धान में नमी ज्यादा है, जिसके चलते खरीददार खरीद करने से पीछे हट रहे हैं। वहीं मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि किसानों को अधिक नमी की धान कटाई नहीं करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed