फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Education Department employees awaiting transfer for six years

Kurukshetra News: छह साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे शिक्षा विभाग के कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Education Department employees awaiting transfer for six years
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग के फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ के कर्मचारी छह साल से ट्रांसफर ड्राइव शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई कर्मचारियों को अपने गृह जिलों से 250 से 300 किलोमीटर दूर नौकरी करनी पड़ रही है। गृह जिलों में पद रिक्त होने के बावजूद उनके ट्रांसफर नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन समस्याओं सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) की वार्ता तय हुई है। यह वार्ता 15 सितंबर को शिक्षा सदन पंचकूला में निदेशक सेकेंडरी के साथ होगी। हेमसा के प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान ने कहा कि विभाग की नीतियों से फील्ड कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने की मांग की। सेवा नियमों में छूट देकर सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक और अधीक्षक के पदों पर शीघ्र पदोन्नति की भी मांग की गई। संगठन ने समाधान न होने पर आंदोलन का एलान किया है। संगठन ने सीडी ब्लॉक के अनुसार बीईओ कार्यालय स्थापित करने की मांग की। उन्होंने वरिष्ठता सूची अपडेट करने और एसीपी, सीसीएल और मेडिकल बिलों की शक्तियां जिला स्तर पर देने को कहा। सभी जिलों में समान पद स्वीकृत करने की मांग भी रखी गई। वर्कलोड के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों, बीईओ, डीईईओ और डीईओ कार्यालयों में विभिन्न पद स्वीकृत करने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन


50 प्रतिशत पद रिक्त पड़े

हेमसा नेताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग के फील्ड कार्यालयों में पदोन्नति के 50 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं। पदोन्नति की फाइल शिक्षा सदन में लंबित है, जिसके चलते पात्र कर्मचारी उसी पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने नूंह-मोरनी में कार्यरत कर्मचारियों को 10 हजार रुपये विशेष भत्ता देने और चुनाव को छोड़कर अन्य कार्यों में ड्यूटी नहीं लगाने की मांग भी उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 सितंबर की बैठक में मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हेमसा वहीं से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed