{"_id":"67a276b67e46881fd109e23c","slug":"two-accused-caught-released-on-bail-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130931-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो आरोपी पकड़े, जमानत पर छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो आरोपी पकड़े, जमानत पर छूटे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 350 लीटर लाहन बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरजभान व जोगिंद्र उर्फ जिंदर वासी हथीरा के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना केयूके में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिनको न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
ईस्माइलाबाद। पुलिस टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोप में नीरज उर्फ गोंदू निवासी नाहड़ जिला रेवाड़ी, हरदीप निवासी मामडिया खोल जिला रेवाड़ी तथा नरवीर निवासी झाल कोसली जिला रेवाड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ बिजली विभाग ईस्माइलाबाद कुरुक्षेत्र कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के माध्यम से बताया गया था कि चोरों द्वारा गत 19 और 20 दिसंबर की रात्रि को खेत मालिक गुरुबख्श निवासी मीरा ठसके जी के खेत से 20 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया। खेत मालिक हरविंद्र सिंह वासी मीरा ठसके जी के खेत से 20 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी कर लिया गया था। शिकायत पर थाना ईस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई। अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।