{"_id":"67f2d96f6107dc39360ef711","slug":"two-accused-arrested-with-stolen-goods-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133872-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो आरोपी चोरीशुदा समान के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो आरोपी चोरीशुदा समान के साथ काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सीआईए एक की टीम ने ट्यूबवेल से तार स्टार्टर व अन्य सामान चोरी करने के आरोप में यमुनानगर की शिवपुरी काॅलोनी के रहने वाले राजेश कुमार व गोपी को चोरीशुदा सामान के साथ गिरफ्तार किया हैं। शिकायत में शहर के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह बन गांव में एक फार्म हाउस पर मुनीम है। तीन मार्च की रात को उसके ट्यूबवेल से की केबल तार, स्टार्टर, ग्रीप तथा चार चारपाई चोरी हो गई। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच उक्त आरोपियों से तीन स्टार्टर, तार केबल, ग्रीफ, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल, पेचकस, दांती, प्लास तथा आदि सामान बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। संवाद
सप्लाई करने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में वजीदपुर के रहने वाले अवतार सिंह हाल वासी वशिष्ठ काॅलोनी को गिरफ्तार करके उसके पास से 14.93 ग्राम हेरोइन बरामद करने के उपरांत उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसके बाद टीम ने उक्त नशीला पदार्थ सप्लाई करने आरोप में वशिष्ठ काॅलोनी के सौरभ उर्फ भैरों को किया है।
एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहन नगर पुल के नीचे नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद टीम को उक्त आरोपी पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जिसकी शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में सप्लायर के बारे में बताया इसके बाद उक्त सप्लायर को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया। संवाद