फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested after five days, on remand

Kurukshetra News: पांच दिन बाद दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested after five days, on remand
पिहोवा। पांच दिन पहले हुड्डा ग्राउंड में हुए राहुल उर्फ मेंटल हत्याकांड मामले में सीआईए ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा निवासी सतोड़ा व जसविंद्र सिंह उर्फ सेठी निवासी सांभली जिला करनाल हाल निवासी दीवान कॉलोनी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में इंद्रजीत निवासी शोरगिर मोहल्ले ने बताया कि उसकी फौजी प्लॉट पिहोवा में चिकन की दुकान है। सोमवार को उसे सूचना मिली थी कि उसका बेटा राहुल हुड्डा ग्राउंड में खून से लथपथ पड़ा है। वह घटनास्थल पर आया तो उसके बेटे राहुल की छाती पर गोली के निशान थे। उसके मुंह व छाती से खून निकला हुआ था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस, दो गिलास, दो चम्मच व एक कागज की प्लेट, दो चप्पल, अंग्रेजी शराब का आधा, व एक सुआ बरामद हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा व जसविंद्र सिंह उर्फ सेठी को सतोड़ा गांव से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed