{"_id":"57892fb24f1c1b2b0d13d865","slug":"try-to-robbery-on-petrol-pump-run-away-accused-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर लूटपाट की कोशिश, गाड़ी छोड़ भागे बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर लूटपाट की कोशिश, गाड़ी छोड़ भागे बदमाश
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बीती रात स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते तुरंत पुलिस तक सूचना पहुंच गई। जिसके बाद पीसीआर गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर उसमें से एक देसी पिस्तौल, एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में दशमेश फिलिंग स्टेशन के कार्यरत भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वह और उसका साथी रात को पंप पर ड्यूटी दे रहे थे। रात को लगभग एक बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने पंप के आगे दो तीन चक्कर लगाए। इसी बीच गाड़ी पंप के सामने रुक गई और उसमें से पांच युवक निकले। एक के हाथ में पिस्तौल थी। बदमाश ने आते ही पिस्तौल तान ली और नकदी छीनने लगा। बाहर शोर सुनकर अंदर बैठे दूसरे कर्मचारी लखविंद्र ने पुलिस को फोन कर दिया।
कुछ ही मिनट में पीसीआर मौके पर पहुंच गई जिसे देख बदमाश पैदल ही गलियों में भाग निकले। पुलिस ने गलियों में बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन चकमा देकर फरार हो गए। चौंकी इंचार्ज जयनारायण शर्मा ने बताया कि उन्होंने मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी से उन्हें एक देसी पिस्तौल, चाकू और मोबाइल बरामद हुआ है। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जल्द ही फोन डिटेल के हिसाब से सभी लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।