फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver arrested with 10 kg poppy seeds

Kurukshetra News: 10 किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested with 10 kg poppy seeds
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने ट्रक चालक को 10 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी सुरेंद्र सिंह निवासी साडी मटियाना जिला शिमला हिमाचल प्रदेश सामान की आड़ में ट्रक में नशीला पदार्थ छिपाकर लाया था।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद-बराड़ा पुल के नीचे गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि सुरेंद्र सिंह अपने ट्रक में पंजाब व हिमाचल प्रदेश से सामान लादकर झारखंड व ओडिशा जाता है। लौटते हुए वह सामान के बीच छिपाकर चूरापोस्त लाता है। आज भी आरोपी नशीला पदार्थ लेकर शाहाबाद अनाज मंडी से थोड़ा आगे ट्रक को साइड में लगाकर आराम कर रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर छापामारी कर चालक को काबू कर पूछताछ की तथा तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed