फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck carrying medicines overturned on highway

Kurukshetra News: दवाइयां ले जा रहा ट्रक हाईवे पर पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying medicines overturned on highway
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर दवाइयों से भरा ट्रक अचानक पलट गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया लेकिन कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डायल 112 पर राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू करवाया। बुधवार रात को हुए इस हादसे के बाद वीरवार सुबह क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटाया गया और एक अन्य खाली ट्रक में दवाइयों को लोड कराकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

ट्रक चालक गुरबचन सिंह ने बताया कि वह बुधवार को नालागढ़ हिमाचल प्रदेश से शाहाबाद के लिए ट्रांसपोर्ट का सामान ले कर निकला था, लेकिन रात में वह गलती से शाहाबाद शहर को क्रॉस कर गया। गांव रतनगढ़ के पास जब उसे पता चला कि शाहाबाद पीछे रह गया है, तो उन्होंने ट्रक साइड में लगाने की कोशिश की। तभी एक तेज रफ़्तार कार आई और उसे बचाने के चक्कर में ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed