{"_id":"69b5c5418af878f937072f6b","slug":"training-programs-are-an-important-means-of-organizational-strength-for-workers-suman-saini-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-151558-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक मजबूती का अहम माध्यम : सुमन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक मजबूती का अहम माध्यम : सुमन सैनी
विज्ञापन
बाबैन। प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करती बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी। संवाद
बाबैन। मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रिपु सूदन सिंह गीता विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबैन मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने की।
सुमन सैनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी मिलती है जिससे वे समाज में बेहतर ढंग से कार्य कर पाते हैं।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की मूल विचारधारा से जुड़े रहते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने विशेष रूप से बूथ प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा की सफलता का आधार बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। यदि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करें तो संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार सैनी, बीएलए एक सतबीर मंगोली, मंडल प्रभारी देश राज शर्मा, मार्केट कमेटी चैयरमेन जसविंद्र जस्सी, समाजसेवी अमित सैनी पोंकी, सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, मंडल महामंत्री भीम बेरथला, अनिल टाटकी, दूनी चंद सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।