फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Training for competitive exams will be available in Geeta Vidyalaya.

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में मिलेगा प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रशिक्षण

Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 18 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Training for competitive exams will be available in Geeta Vidyalaya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भगवद् गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आगामी सत्र से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थी विद्यालय परिसर में ही शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करेंगे, जिसमें जेईई मेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। यह जानकारी प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्यालय ने इस कार्य के लिए जेनेसिस क्लासेस के साथ मिलकर काम करने की योजना तैयार की है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को जेनेसिस के शिक्षकों की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में किस स्किल द्वारा एग्जाम अटेंप्ट करना चाहिए इस प्रकार की परीक्षाओं के लिए जेनेसिस क्लासेस छात्रों को तैयार करेगी। विद्यालय में हॉस्टल सुविधा है।
विज्ञापन

यहां पर 200 छात्रों के रहने की व्यवस्था है। प्रबंधक अशोक रोशा ने कहा कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं देना व उनका कम समय में ज्यादा विकास करना है। निदेशक जितेंद्र अहलावत ने बताया की जेनेसिस क्लासेस का आधार शिक्षा और संस्कार देना है। गीता विद्यालय के छात्र पूरे देश में राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed