फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Train is getting late to its destination, passengers are upset

Kurukshetra News: ट्रेन हो रही अपने गंतव्य को लेट, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Train is getting late to its destination, passengers are upset
पानीपत। ट्रेन का अपने निर्धारित गंतव्य पर देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई ट्रेन के सुबह का निर्धारित समय होने के बावजूद वह दोपहर को अपने गंतव्य पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। ऐसे ही
विज्ञापन

दर्जनों ट्रेन अपने निर्धारित समय पर न पहुंचकर कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है।
पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री सुरजीत, सुरेंद्र और रामकरण ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे है। लेकिन उनके दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इस समस्या को लेकर समाधान की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन के समय सारणी के अनुसार अपने गंतव्य पर न पहुंचने से यात्रियों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनका काफी समय नष्ट हो रहा है। इसे देखते हए
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन द्वारा इस समस्या को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
ये ट्रेन हो रही अपने गंतव्य को लेट :
अप लाइन : खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:52 बजे पहुुंची। यह ट्रेन पानीपत 16 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:45 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 3:05 घंटे की देरी से पहुंची।
फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:04 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 35 मिनट की देरी से पहुंची। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 3:51 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:28 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 37 मिनट की

देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 7:08 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 18 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची। झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:05 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 30 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 11:09 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:46 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 42 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed