{"_id":"6721568a00d4b61687076e74","slug":"traffic-awareness-test-on-12th-november-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126224-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यातायात जागरूकता परीक्षा 12 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यातायात जागरूकता परीक्षा 12 नवंबर को
Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की ओर से अगले माह विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए 12 नवंबर को ब्लॉक स्तर पर सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस संबंध मंगलवार को पुलिस उप-अधीक्षक कार्यालय में पुलिस, शिक्षा विभाग, आरटीए के अधिकारी व निजी स्कूल संचालकों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें परीक्षा की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई।
डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले स्तर में कक्षा एक से पांचवीं, दूसरे में छठी से आठवीं तथा तीसरे स्तर में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। उपमंडल स्तर पर पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम रहे तीन विजेताओं को मंडल स्तर तथा मंडल स्तर के विजेता विद्यार्थियों को राज्य स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का मकसद बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। विद्यार्थियों को नियम समझने में आसानी होगी। बच्चों को परीक्षा से संबंधित पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। बचपन में सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है। जिला पुलिस शिक्षण संस्थानों में जाकर भी विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का अभियान चला रखा है। इस बैठक में डॉ. अनुज कुमार, डॉ. पूजा भोरिया, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. अमित कुमार, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, गौरव कुमार, ओमप्रकाश व रोशन लाल उपस्थित रहे।