फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists coming to the new hospitality restaurant will get delicious food

Kurukshetra News: नए सत्कार भोजनालय में आने वाले पर्यटकों को मिलेगा लजीज खाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Tourists coming to the new hospitality restaurant will get delicious food
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से ब्रह्मसरोवर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास नए सत्कार भोजनालय का निर्माण किया है। इस भोजनालय का संचालन हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की हरियाणा आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

अब इस सत्कार भोजनालय पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को महज 30 से 35 रुपए में लजीज खाना मिल पाएंगा। इस भोजनालय के खुलने का समय सुबह सात बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक रहेगा। सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान ने सोमवार को देर सायं नए सत्कार भोजनालय का शुभारंभ किया। उदघाटन के बाद सेल्फ ग्रुप की सात ग्राम संगठनों को 26 लाख रुपए और 11 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को दो लाख 20 हजार रुपए की राशि का चेक भी दिया गया है। इस सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को टाटा पिकअप और ऑटो खरीदने के लिए सरकार की तरफ से तीन-तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई गई है। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन लाभार्थियों को तीसरी किस्त की राशि का चेक भी भेंट किया है।
विज्ञापन

सांसद तथा विधायक ने कहा कि इस सत्कार भोजनालय का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2015 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया गया था, लेकिन कोरोना काल के दौरान इस भोजनालय को बंद कर दिया गया था। अब इस सत्कार भोजनालय को दोबारा शुरु किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed