फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Took a grueling day, Badra rained in the evening, maize and sunflower soaked in the grain market

Kurukshetra News: दिन भर भीषण झेली, शाम को बरसे बदरा, अनाजमंडी में मक्का और सूरजमुखी भीगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Took a grueling day, Badra rained in the evening, maize and sunflower soaked in the grain market
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों पर शाम के समय इंद्रदेवता ने कृपा कर दी। शाम के समय अचानक मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत जरूर दिलाई लेकिन मंडियों में पड़ी मक्का और सूरजमुखी की फसल भीगने से किसानों को निराश भी किया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी का लोग शनिवार को भी सुबह से ही सामना करते रहे, लेकिन शाम के समय अचानक बारिश आई तो बड़ी राहत मिली। करीब सात एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम सुहावना हुआ तो ठंडी हवा भी चली, लेकिन बारिश से अनाजमंडियों में किसानों को फिर नुकसान की आशंका बन गई है। मंडियों में मक्का व सूरजमुखी की फसल पहुंच रही है। मक्का का सीजन चरम पर है और किसान आगे धान रोपाई की तैयारी के चलते भी जल्द मक्का सूरजमुखी की फसल निपटाने में लगे थे। जिलेभर की मंडियों में मक्के की फसल अधिक मात्रा में आई हुई है और इसमें नमी के चलते दिन भर सुखाई जाती रही, लेकिन अचानक बारिश हुई तो यह पानी में डूबने लगी। जहां थानेसर अनाजमंडी में ही मक्के की फसल बड़ी मात्रा में पानी में डूब गई और पानी निकासी न हो पाने के चलते मंडी पानी से लबालब हो गई तो किसान व मजदूर फसल को बचाने के प्रयास में जुटे रहे। पूरी मंडी के फड़ों पर सुखाई फसल को समेटा भी नहीं जा सका। वहीं शाहाबाद में भी सूरजमुखी की फसल पानी के साथ बहने लगी, जिसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जाते रहे। मंडियों में पड़ी फसल की दुर्गति देख किसान सन्न रह गए। किसानों का कहना था कि गर्मी सहन करना ही बेहतर था। पहले ही फसल खरीद में नमी का बहाना आड़े आ रहा था अब पूरी फसल ही बारिश में भीग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed