फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Told volunteers the importance of community service, Kurukshetra

स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा का महत्व बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Told volunteers the importance of community service, Kurukshetra
डीएवी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यातिथि केवल सिंह। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज सूर्य नमस्कार व हवन के साथ किया गया। स्कूल की प्राचार्य गीतिका जसूजा ने हवन के बाद छात्रों को सामुदायिक सेवा व निस्वार्थ सेवा का महत्व समझाते हुए कहा कि डीएवी संस्था हमेशा से समाज सुधार व समाज के उत्थान के लिए कार्यरत रही है।
उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों के लिए तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस समाजसेवा और राष्ट्र प्रेम का भाव जागृत करती है। इससे विद्यार्थियों को संगठित होकर काम करने का महत्व पता चलता है। विद्यार्थियों को एनएसएस शिविर का हिस्सा जरूर बनना चाहिए। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों से अपने विचार भी साझा किए। शिविर में 61 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क्षेत्र द्वारा नियुक्त केवल सिंह ने नशे के प्रकार उनके प्रभाव वह लक्षणों के बारे में बताते हुए छात्रों के साथ विचार विमर्श करते हुए नशे की पहचान करके उसके उपचार के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

स्कूल की एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि जिस तरह से इंजन को चालू करने के लिए ईंधन जिम्मेदार होता है, ठीक उसी तरह युवा राष्ट्र के लिए है। यह राष्ट्र की प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है। राष्ट्र का भविष्य, वहां रहने वाले लोगों की शक्ति और क्षमता पर निर्भर करता है और इसमें प्रमुख योगदान उस राष्ट्र के युवा का है। इस दौरान छात्र सुहानी मेहता ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed