{"_id":"ac29075a493d5a15cc0749372a5ec4f1","slug":"to-clean-up-the-city-s-plan-showing-hwahwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को स्वच्छ बनाने का प्लान दिखा हवाहवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को स्वच्छ बनाने का प्लान दिखा हवाहवाई
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर विधायक और प्रशासन ने धर्मनगरी को नॉर्थ इंडिया का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया था। लेकिन, अभी तक यह पूरा होता नहीं दिख रहा। नए वर्ष में शहर के गांधी नगर में शुरू हुआ सफाई अभियान केवल बयानबाजी तक सिमट कर रह गया। धरातल पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ है। इसका जीता जागता सबूत है गांधी नगर में फैले गंदगी ढेर और गलियों में भरा गंदा पानी। इन्हें देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि स्वच्छ अभियान को अधिकारी कितनी गंभीरता से ले रहे हैं।
विज्ञापन
एक जनवरी 2016 को विधायक सुधा और प्रशासन के आला अधिकारियों ने नए वर्ष पर शहर को साफ करने का बीड़ा उठाया था। इसकी शुरुआत शहर के गांधी नगर से की गई थी। स्वच्छता अभियान के शुरू होने के तीन दिन बाद मंगलवार तक यहां से कूड़ा और अन्य गंदगी नहीं हटाई जा सकमी है। यहीं नहीं, नगर में कूड़ेदान भी गंदगी से भरे हुए हैं। नगर की गलियों में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
क्या कहना है गांधी नगर वासियों का
गांधी नगर निवासी दीप ने कहा कि विधायक पूरे अमले के साथ आएं थे, लेकिन सफाई व्यवस्था सही नहीं हुई। यहां आकर इस बात को कोई भी देख सकता है। केवल नववर्ष पर ही सफाई हुई थी। उसके बाद कोई काम नहीं हुआ है। आज फिर नगर में गंदगी के ढेर लगे हुए है। विभाग के आला अधिकारी आते है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा। यदि इस प्रकार से चलता रहा तो कॉलोनी को नॉर्थ के सबसे गंदे नगर की उपाधि मिलना तय है।
विज्ञापन
गांधी नगर निवासी कृष्ण ने कहा कि विधायक का काफिला केवल मेन रोड तक ही रहा। वे अधिक गंदगी वाले स्थानों पर पहुंचे ही नहीं। यहां पर कई गलियों में पानी सड़कों पर आ गया है। वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी डर लगता है, कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो जाए। अधिकारी केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही आते है। हकीकत में असली काम तो गांधी नगर की गलियों में करने की जरूरत है।
गांधी नगर के युवा विकास ने कहा कि यहां पर गंदगी की भरमार है। खुले घूमते जानवारों के कारण भी क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इसका तत्काल कोई समाधान होना चाहिए। नये साल पर विधायक ने कॉलोनी में आकर स्वच्छता अभियान की घोषणा की थी। उनका प्रयास सराहनीय है। लेकिन, यह स्वच्छता अभियान केवल चंद घंटो तक ही सीमित होकर रह गया। अभियान तो तभी सफल हो सकता है, जब इस पर लगातार काम किया जाए।
गांधी नगर में फैली गंदगी आज ही उठवा ली जाएंगी। हो सकता है कि वहां पर कार्यरत कर्मी ने काम अच्छेे से नहीं किया। इसलिए कर्मी से काम लेकर सारी गंदगी को उठा लेंगे। यह हमारा दायित्व है कि शहर साफ सुथरा रहे।
एमएस जगत, एमई नगर परिषद थानेसर
शहर के गांधी नगर व कीर्ति नगर में सफाई व्यवस्था का सारा जिम्मा निरंकारी सभा को दे दिया गया है। अब जो भी जिम्मेदारी होगी इस संस्था की होगी। एक-दो दिन बाद फिर से गांधी नगर में स्वच्छता का अभियान छेड़ा जाएगा।
सुभाष सुधा,थानेसर विधायक