{"_id":"587d16374f1c1b3403eff3c5","slug":"titurte-reached-school-the-child-is-discharged-later-kurushetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, बाद में पता चला छुट्टी है ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, बाद में पता चला छुट्टी है
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच शिक्षा विभाग की लापरवाही नन्हे बच्चों पर भारी पड़ गई। छुट्टी घोषित होने के बावजूद बच्चों को सूचना नहीं दी जा सकी। जब ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे तो वहां छुट्टी का पता चल पाया। इसके बाद वह वापस घर लौटने पर मजबूर हुए।
शिक्षा विभाग ने सर्दी के चलते 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक सरकारी व गैर सरकारी सभी स्कूलों में छुट्टियां की थी। बाद में स्कूल शुरू हुए तो पहले से भी अधिक कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। ऐसे में अभिभावक स्कूलों की छुट्टियों की मांग उठाने लगे तो विभाग ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही सोमवार तक के लिए प्राथमिक स्कूलों के बच्चों की फिर छुट्टी कर दी और बाकायदा निदेशालय की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भी जारी किए गए। लेकिन अधिकारियों से लेकर स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के चलते सोमवार को भी छुट्टी के बावजूद कई सरकारी तो कई निजी स्कूलों के बच्चों को कड़ाके की ठंड व बारिश के बीच स्कूल आना पड़ा।
हालांकि छुट्टी होने पर अधिकतर शिक्षक तो नहीं आए, लेकिन बच्चों को सही तौर पर सूचना न मिलने का खामियाजा भुगतना पड़ा। बच्चों ने बताया कि उन्हें छुट्टी होने की कोई सूचना नहीं मिली थी, जिसके चलते वह स्कूल पहुंचे थे। उधर कई सरकारी व निजी प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक भी मोबाइल पर एक दूसरे से छुट्टी के बारे में सोमवार को ही जानकारी लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
सभी बीईओ को दिए थे निर्देश, टीचर्स ग्रुप में भी डाली सूचना : डीईईओ
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पी कौर का कहना है कि शुक्रवार को ही उनके पास सोमवार तक प्राथमिक स्कूलों में बच्चों की छुट्टी रखने का आदेश पत्र आया था। उसी दिन ही सभी बीईओ को इसे जारी कर दिया गया था। यहीं नहीं टीचर्स के बने व्हटसऐप ग्रुप में भी यह सूचना डाल दी गई थी, इसके पश्चात तो बच्चों तक सूचना पहुंचनी चाहिए थी। छुट्टी के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे व किस स्कूल मुखिया द्वारा लापरवाही बरती गई, यह संज्ञान में नहीं आया है।