{"_id":"67b784bced7b3588270922c5","slug":"three-youth-lost-their-lives-in-a-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-131668-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसे में तीन युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसे में तीन युवकों की गई जान
Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद/पिहोवा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शाहाबाद में हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा पिहोवा के भटेड़ी गांव के पास हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पहले हादसे में मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच के बेटे मोहनपुर गांव निवासी प्रदीप और दूसरे चालक की पहचान अंबाला के तमनौली गांव निवासी देविंद्र के रूप में हुई है। वहीं दूसरे हादसे में मरा युवक सुनील कैथल के फरल गांव का रहने वाला था।
मोहनपुर गांव निवासी पूर्व सरपंच राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा प्रदीप अपनी मोटरसाइकिल से शाहाबाद से बुधवार देर शाम वापस घर आ रहा था। इस दौरान अजराना गांव की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दाेनों मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल शाहाबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया और देविंद्र को गंभीर चोटें लगने के कारण सेक्टर 32 चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
दूसरे मामले में पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार चंद्रभान वासी फरल जिला कैथल ने बताया कि 19 फरवरी को वह और सुनील कुमार पिहोवा से एक शादी में शामिल होकर वापिस अपने घर आ रहे थे। शाम साढ़े छह बजे भटेडी गांव की पीर दरगाह के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और कार चालक वहां से भाग गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने उन दोनों को एम्बुलेंस से पिहोवा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया और चंद्रभान को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में रेफर कर दिया। परिजन उसे वहां से इलाज के लिए कैथल ले गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए।