{"_id":"65240f39a2605b37bc01dbb5","slug":"three-years-imprisonment-for-those-guilty-of-trying-to-gave-bribe-to-sdo-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: मामला रफा-दफा करना चाहते थे, एसडीओ को रिश्वत देने का किया प्रयास, अब दोषियों को तीन साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: मामला रफा-दफा करना चाहते थे, एसडीओ को रिश्वत देने का किया प्रयास, अब दोषियों को तीन साल कैद
Mon, 09 Oct 2023 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Oct 2023 08:03 PM IST
सार
मामला रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत देने का प्रयास किया गया था। मामले में अदालत ने दो लोगों को दोषी करार दिया है। दोनों को तीन-तीन साल की सजा कैद की सुनाई गई है। पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
विस्तार
कुरुक्षेत्र में दो साल पहले बिजली निगम के एसडीओ को रिश्वत देने का प्रयास करने मामले में अदालत ने दो लोगों को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को तीन-तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने हीरालाल हाल निवासी अटारी कॉलोनी व इंद्र अरोड़ा उर्फ इंद्रजीत निवासी माजरी मोहल्ला शाहाबाद पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
थाना शाहाबाद में 11 अगस्त 2021 को दर्ज शिकायत में शाहाबाद सब डिवीजन के एसडीओ दलबीर सिंह ने बताया था कि 11 अगस्त को हीरा लाल और इंद्र अरोड़ा उनके कार्यालय में आए थे। दोनों ने अवैध रूप से एक ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर व 11 केवी लाइन शिफ्ट करने के मामले को रफा-दफा करने के लिए उसको रिश्वत देने का प्रयास किया था। शिकायत पर मामला दर्ज कर 23 अगस्त 2021 को पुलिस ने आरोपी हीरालाल और इंद्र को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
जिला उप-न्यायवादी राजकुमार ने बताया कि मामले की नियमित सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशु कुमार जैन की अदालत ने करते हुए गवाहों व सबूतों के आधार पर हीरालाल और इंद्र को धारा 8/12 भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत तीन-तीन साल कारावास व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। हालांकि अदालत ने जुर्माना अदा करने पर उनकी जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन