{"_id":"6928b527e4456823810f751c","slug":"three-people-died-due-to-head-injuries-in-road-accidents-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146044-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सड़क हादसों में सिर में चोट लगने से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सड़क हादसों में सिर में चोट लगने से तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
लाडवा। रिंकू। फाइल फोटो
- फोटो : संस्थान
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/लाडवा। जिले में पिछले 24 घंटों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। तीनों की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है।
पहला हादसा वीरवार सुबह करीब सात बजे शाहाबाद में हुआ। कलसाना गांव के राम कुमार (45) अपने बेटे तरुण के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल पर अंबाला स्थित फ्रूटी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे। बोरीपुर-मद्दीपुर रोड पर सामने से आई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने राम कुमार की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से राम कुमार को शाहाबाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाला चालक मौके से भाग गया। थाना शाहाबाद प्रभारी सुनील वत्स ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
दूसरे मामले में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी 20 वर्षीय जालिम अपने साथी करण को बाइक पर घर छोड़ने जा रहा था। तेज रफ्तार मारुति कार ने अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही जालिम की बाइक कार से टकरा गई और वह सिर के बल सड़क पर जा गिरा। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान जालिम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीसरे मामले में बुधवार और वीरवार रात करीब दो बजे के बीच लाडवा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात बकाली गांव के रहने वाले रिंकू कुमार (35) ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा थे। आईजीएन कॉलेज के थोड़ा आगे लाडवा से बकाली की ओर आते समय पीछे से आई सफेद क्रेटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में रिंकू सड़क किनारे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह सैर करने गए उनके पिता प्रेम चंद को गांव के ही राजेश ने शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने बकाली गांव के ही रहने वाले आरोपी चालक कर्मवीर उर्फ कर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई तीनों की मौत : डॉ. नरेश
तीनों मामलों में युवक मोटरसाइकिल सवार थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि तीनों की मौत सिर में गंभीर चोट से हुई है। मामलों के जांच अधिकारियों का कहना है कि मरने वाले तीनों युवकों ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना हुआ था। तीनों हादसों में आरोपी चालक मौके से भाग गए।

लाडवा। रिंकू। फाइल फोटो- फोटो : संस्थान

लाडवा। रिंकू। फाइल फोटो- फोटो : संस्थान

लाडवा। रिंकू। फाइल फोटो- फोटो : संस्थान