{"_id":"69c6e95926a740b008092b52","slug":"three-more-accused-of-firing-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152262-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गोली चलाने के तीन और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गोली चलाने के तीन और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेपाली परिवार पर गोली चलाने के मामले में सीआईए लाडवा की टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी आदित्य राणा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। काबू आरोपियों की पहचान लाडवा निवासी सावेज, सिमरत उर्फ रोड़ा व तुषार उर्फ बामण के रूप में हुई है।
19 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार की युवती ने बताया था कि 18 मार्च की शाम को घर में मौजूद परिजन आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय उनका पड़ोसी आदित्य राणा आया और उनको गलियां देने लगा।
विरोध करने पर उसने उनके भाई के साथ मारपीट की। उसके बाद करीब दो बजे के करीब वह दोबारा आदित्य राणा और तुषार पंडित सात से आठ युवकों के साथ दोबारा उनके घर के बाहर आया और घर की तरफ ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन
शिकायत पर थाना लाडवा में प्राथमिकी दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा लाडवा को दी गई।