फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three hours of heavy rain, claims of evacuation could not be sustained, water in the city

Kurukshetra News: तीन घंटे की झमाझम बारिश, नहीं टिक पाए निकासी के दावे, शहर में पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Three hours of heavy rain, claims of evacuation could not be sustained, water in the city
कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद
कुरुक्षेत्र। मानसून सीजन के करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद इंद्र देव मेहरबान हुए हैं। हालांकि पहले कई बार हल्की बारिश होती रही, लेकिन अब किसानों की उम्मीद पूरी होती दिखाई देने लगी है। शुक्रवार व शनिवार रात को बारिश हुई तो वहीं रविवार दिन में भी बादल जमकर बरसे। करीब तीन घंटे तेज बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जिले में औसतन 32 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 55 एमएम बारिश पिहोवा में हुई जबकि थानेसर में शनिवार रात को 19 तो रविवार को शाम चार बजे तक ही 42 एमएम बारिश दर्ज की गई। अब अगले तीन दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

धर्मनगरी तेज बारिश की शुरुआत में ही तालाब का रूप लेने लगी है तो नगर प्रशासन के दावे भी रविवार को बारिश में धुल गए। पूरा शहर पानी-पानी हो गया। कॉलोनी ही नहीं सेक्टरों में रहने वाले लोग भी जलभराव का सामना करते रहे। पिपली-थर्ड गेट रोड, अमीन रोड सहित कई मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी क्षेत्रों की गलियां तक तालाब के रूप में दिखाई देेने लगी।
विज्ञापन


बारिश होने से जहां किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी तो वहीं लोग परेशानी भी झेलते रहे। शहर के सेक्टर 13, 17 व पांच के अलावा पटियाला बैंक कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, शांति नगर, दीदार नगर, बीआर आंबेडकर चौक, मुख्य बाजार, पालिका बाजार, पैनोरमा एवं श्रीकृष्ण संग्रहालय रोड, सैनी धर्मशाला के समक्ष, जाट धर्मशाला-ब्रह्मसरोवर रोड सहित कई क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं। यहां पानी निकासी के प्रबंध किए जाने के दावों की पोल खुल गई। यहां तक कई ऐसे क्षेत्रों में भी लोग जलभराव झेलते रहे, जहां मानसून सीजन शुरू होने से पहले नगर प्रशासन द्वारा जल निकासी के लिए पूरे इंतजाम किए जाने के दावे किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनोरमा परिसर में कई फीट तक पानी, घिरे रहे बच्चे व अन्य लोग
रविवार के दिन अन्य दिनों की अपेक्षा पैनोरमा देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में बच्चे व अन्य लोग पहुंचने लगे थे। लेकिन करीब साढ़े 11 बजे बारिश शुरू हुई तो तीन घंटे तक जारी रही। निकासी न होने पर पैनोरमा ने तालाब का रूप ले लिया और कई फीट तक जलभराव हो गया। ऐसे में लोग बाहर नहीं निकल सके और घंटों तक बारिश रुकने व पानी कम होने की बाट जोहते रहे। यही नहीं अनेक पर्यटक पैनोरमा में जलभराव को देख बैरंग ही लौट गए।




बिजली के खंभे गिरे
कई घंटे तक बारिश जारी रहने व हवा चलने पर बिजली के कई खंभे भी गिर गए। सुंदरपुर से पलवल रोड पर गिरे इन खंभों से बड़ा हादसा होने से बच गया, लेकिन बिजली निगम की ओर से इन्हें दुरुस्त करने के लिए शाम पांच बजे तक भी कोई नहीं पहुंचा। बिजली सप्लाई जरूर बाधित रही।





रविवार दिन में यह रही बारिश

थानेसर--42 एमएम
पिहोवा---55 एमएम
लाडवा--17 एमएम
इस्माईलाबाद--15 एमएम


शनिवार रात को हुई बारिश
थानेसर--19 एमएम
इस्माईबाद--17 एमएम



अगले तीन दिन बारिश की उम्मीद
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि अगले तीन दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। बारिश होने से सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को होगा। अभी तक कम बारिश के चलते किसानों को फसल पर दो से तीन हजार रुपये अधिक खर्च करने पड़ रहे थे। बारिश लगातार रहने के चलते धान की फसल में बड़ा फायदा होगा। किसानों को ट्यूबवेल आदि से फसल में पानी देने की जरूरत नहीं रहेगी।

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

कुरुक्षेत्र। बारिश हुई तो पानी निकासी न होने के चलते तालाब बना कुरुक्षेत्र पैनोरमा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed