फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three day fruit festival at Tropical Fruit Center from today

Kurukshetra News: उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र में तीन दिवसीय फल उत्सव आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Three day fruit festival at Tropical Fruit Center from today
लाडवा। बागवानी विभाग के उपनिदेशक बिल्लू यादव।
लाडवा। उप उष्ण कटिबंधीय फल केंद्र में तीन दिवसीय फल उत्सव का आयोजन छह जुलाई से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस उत्सव का आयोजन बागवानी विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




उपनिदेशक डाॅ. बिल्लू यादव ने बताया कि सांसद नायब सिंह सैनी फल उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले प्रात: 9 बजे से किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, इसके उपरांत प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आम व लीची फलों पर तकनीकी सत्र व रंगोली तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक प्रदर्शनी व केंद्र का भ्रमण होगा। इसी प्रकार सात जुलाई को प्रात: नौ बजे से किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आड़ू, आलूबुखारा व नाशपाती फलों पर तकनीकी सत्र और फैंसी ड्रेस व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक प्रदर्शनी व केंद्र का भ्रमण होगा।
विज्ञापन


उपनिदेशक ने कहा कि आठ जुलाई को फल उत्सव के अंतिम दिन प्रात: नौ बजे से किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक अनार व अमरूद फलों पर तकनीकी सत्र, दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि का आगमन, दोपहर एक बजे से दो बजे तक समापन व पुरस्कार वितरण समारोह, दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक प्रदर्शनी व केंद्र का भ्रमण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed