फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three consumers including doctor cheated of Rs 8.60 lakh

Kurukshetra News: चिकित्सक समेत तीन उपभोक्ता से ठगे 8.60 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Three consumers including doctor cheated of Rs 8.60 lakh
कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीके से एक चिकित्सक समेत तीन उपभोक्ताओं के साथ 8.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठगों ने चिकित्सक के साथ क्रेडिट कार्ड तो अन्य से शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सुच्चा सिंह निवासी सेक्टर-तीन ने बताया कि उसका उमरी चौक पर क्लीनिक है। गत सप्ताह 15 अक्तूबर को उसने अपनी फेसबुक आईडी पर एक बैंक के क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखा। उसने ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर दिया। कुछ देर बाद अनजान नंबर से युवक मोहित की कॉल आई, जिसमें उसने खुद को बैंक का कर्मी बताकर क्रेडिट कार्ड के लिए मोबाइल पर लिंक भेज दिया। लिंक खोलते ही उसका बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड उससे जुड़ गया और उसने कहे अनुसार दो रुपये भेज दिए। शाम करीब सात बजे उसके मोबाइल नंबर पर दो ओटीपी आए, जिसे देखकर वह घबरा गया। उसी समय मोहित का कॉल आया और बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। यह नया क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया है। कुछ देर बाद उसके अकाउंट से दो लाख और एक लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन

उधर, बैंक से सेवानिवृत्त हरमेश चंद गोयल निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि 29 अप्रैल को उनके मोबाइल पर शेयर मार्केट में रुपया लगाकर मुनाफा कमाने का मैसेज आया था। विश्वास करके उन्होंने शेयर मार्केट में अलग-अलग समय पर कुल एक लाख 60 हजार 100 रुपये लगा दिए। कुछ समय बाद उसने अपने निवेश रकम को निकालने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसका अकाउंट फ्रीज करके उसके साथ धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुनाफे का दिया लालच
थाना साइबर में सुरजीत सिंह निवासी खेड़ी मारकंडा ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 22 जुलाई को उसके पास एक युवक अनिल ने कॉल करके अपनी कंपनी में शेयर मार्केट में रुपया लगाकर अच्छा मुनाफा देने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने कुछ रुपये लगाकर काम शुरू कर दिया। शुरू में उसे टास्क दिए जाने लगे, जिसे पूरा करने पर 20 फीसदी मुनाफा दिया गया। बाद में उसने अलग-अलग समय कुल 3.60 लाख रुपये मार्केट में लगा दिए, मगर आरोपी ने उसकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने तीनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed