फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of theft from house arrested

Kurukshetra News: घर से चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Three accused of theft from house arrested
कुरुक्षेत्र। पांच महीने पहले घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस, रिंकू व मोंटी निवासी कमोदा के कब्जे से 15 हजार रुपये व चांदी की पायल बरामद हुई। थाना केयूके में 17 मई को दर्ज शिकायत में राजीव कुमार निवासी जींद ने बताया था कि वह न्यू शांति नगर कॉलोनी में किराए पर रहता है। शनिवार रात को वह अपने परिवार से साथ किसी काम से बाहर गया हुआ था। वापस आया तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर से टीवी, जेवर, नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी प्रिंस, रिंकू व मोंटी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन



सड़क हादसे में मां-बेटा जख्मी
पिपली। जीटी रोड पर ट्रक के पीछे कार टकराने से मां-बेटा जख्मी हो गए। निजी अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है। मां-बेटा कार में कार सवार हो अंबाला जा रहे थे। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में रक्षित कुमार (21) निवासी ज्योति नगर ने बताया कि वह जन-स्वास्थ्य में कार्यरत है। गत दिवस वह अपनी मां अंजू देवी (50) के साथ अपनी कार में किसी काम से अंबाला जा रहा था। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जीटी रोड पर खानपुर कोलियां के पास पहुंचा तो उसके आगे चल रहे चालक ने अपने ट्रक को अचानक रोड के बीच में रोक दिया, जिससे उसकी कार ट्रक के नीचे घुस गई। आसपास के लोगों ने उनको कार से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



दीवार तोड़कर दुकान से 45 हजार रुपये चाेरी
पिहोवा। संधौली गांव से चोर दुकान की दीवार तोड़कर 45 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। घटना पड़ोसी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में हन्नी सिंगला निवासी संधौली ने बताया कि उसकी गांव में किराने की दुकान है। रात को चोर उसकी दुकान की छत से होते हुए बरामदे में आए और पिछला लकड़ी का दरवाजा उतारकर दीवार तोड़कर दुकान के गल्ले से करीब 45 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में उसने एक आरोपी की पहचान की है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed