फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three accused of snatching from shopkeeper arrested, sent to jail

Kurukshetra News: दुकानदार से छीना-झपटी के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three accused of snatching from shopkeeper arrested, sent to jail
कुरुक्षेत्र। एक महीना पहले गांव से सामान लेने आए दुकानदार से मोबाइल व 36 हजार रुपये छीनने के तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को दो हजार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। आरोपी अमित, बब्लू व विनोद कुमार उर्फ काकू निवासी गांधी नगर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में चार अप्रैल को दर्ज शिकायत में कर्मजीत सिंह निवासी झिवरहेड़ी ने बताया था कि वह वेल्डिंग का काम करता है। वह अपनी बाइक पर गांव से कुरुक्षेत्र नया कटर व सामान लेने के लिए आया था। रास्ते में वह ब्रह्मसरोवर के निकट बाथरूम करने के लिए रुका था। तभी बाइक पर तीन युवक उसके पास आए। आरोपियों ने डरा-धमकाकर बैग से 36 हजार रुपये, मोबाइल, पर्स व अन्य कागजात छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक को दी गई थी।
विज्ञापन

सीआईए-एक ने जांच करते हुए आरोपी अमित व बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 1500 रुपये व छीना गया मोबाइल बरामद किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके तीसरे साथी विनोद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विनोद के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व 500 रुपये बरामद हुए। अदालत के आदेश से तीनों को कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed