फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thousands looted from liquor contracts by injuring salesmen by firing

फायर कर सेल्समैन को जख्मी कर शराब के ठेके से लूटे 80-90 हजार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Thousands looted from liquor contracts by injuring salesmen by firing
गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके से सोमवार देर रात दो युवक देसी कट्टे के बल पर दिनभर की सेल का कैश लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने ठेके के सेल्समैन पर फायर भी किया, जिसमें एक सेल्समैन जख्मी हो गया है। उसे उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत पर हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। ठेकेदार प्रदीप शर्मा के अनुसार दिन भर का 80-90 हजार रुपये कैश था। थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव दरियापुर जिला प्रतापगढ़ (यूपी) वासी राम सिंह ने कहा कि वह गांधी नगर स्थित देसी शराब के ठेके पर करीब तीन साल से बतौर सेल्समैन काम करता है। सोमवार रात साढ़े 9 बजे वह दूसरे सेल्समैन उसी के जिले के गांव ईटोरा वासी पन्ना लाल के साथ ठेके के अंदर बैठे थे। अचानक दो युवक आए, दोनों ने अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। उन्होंने अपने हाथों में देसी कट्टे लिए हुए थे। आते ही दोनों युवक ठेके में घुस गए और एक युवक ने अपने हाथ में पकड़े देसी कट्टे से फायर किया। जिससे निकले छर्रे उसके मुंह, छाती व बाजू पर लगे। इसी दौरान आरोपियों के दो अन्य साथी भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी अपने मुंह कपड़े से बांधे हुए थे। उनके पास भी देसी कट्टे थे और आते ही उन्हें मारने की नीयत से फायर किए। उसका साथी पन्ना लाल ने नीचे छुप कर अपनी जान बचाई। युवक उसके गल्ले से दिन भर की सेल का कैश लूटकर फरार हो गए। पहले आए युवकों में से एक ने ठेके के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। उसके साथी पन्ना लाल ने ठेकेदार प्रदीप शर्मा को फोन पर सूचना दी। प्रदीप कुमार ने उसे इलाज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed