फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused of attacking by blocking the road arrested

Kurukshetra News: रास्ता रोककर हमले करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Third accused of attacking by blocking the road arrested
कुरुक्षेत्र। डेढ़ साल पहले रास्ता रोककर गंभीर चोट मारने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वंश निवासी अमीन को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है। इस मामले में पुलिस वंश समेत तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है। गुरजिंद्र सिंह निवासी मंडोखरा ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि 16 जून 2022 की सुबह वह अपनी बाइक पर अपनी बुआ के घर करनाल से वापस आ रहा था। सुबह करीब पौने 12 बजे ईशरगढ़ गांव के नजदीक पहुंचा तो दो बाइक पर आए छह युवकों ने उसका रास्ता रोककर लाठी व डंडे से उस पर हमला कर जख्मी कर दिया था। बयान पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने चार जुलाई 2022 को आरोपी अंकुश उर्फ लाडी निवासी जालखेड़ी और 19 अगस्त को आरोपी दीपक निवासी अमीन को गिरफ्तार किया था। आगामी जांच करते हुए पुलिस ने तीसरे आरोपी वंश को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed