Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Third accused arrested for assaulting a youth and vandalizing a car in Ladwa

Kurukshetra News: लाडवा में युवक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for assaulting a youth and vandalizing a car in Ladwa
लाडवा। युवक को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर मिलने के बहाने बुलाने और उसके साथ मारपीट कर कार में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बड़तौली के डेरे में रहने वाले जशनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के नरेश कुमार के अनुसार, पांच अक्तूबर को गांव बुहावी निवासी युवक को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संत निश्चल सिंह स्कूल के पास बुलाया गया था। वहां कार में सवार होकर आए पांच-छह युवकों ने उसकी कार में डंडों से तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। शिकायत पर थाना लाडवा में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने पहले हरविंद्र सिंह निवासी बड़तौली को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार और डंडा बरामद किया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को एक नाबालिग को भी जांच में शामिल किया गया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ था। अब तीसरे आरोपी जशनदीप सिंह की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थार से उतारकर युवक को पीटा, अपहरण की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
- शांति नगर में धन्ना भगत स्कूल के पास हुई थी वारदात
- मोटरसाइकिल, मोबाइल और डंडा बरामद, तीन दिन के रिमांड पर आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। केयूके थर्ड गेट क्षेत्र के शांति नगर में थार गाड़ी सवार युवक को रोककर मारपीट करने और अपहरण की कोशिश करने के मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरभ उर्फ कोच्ची निवासी लक्ष्मण कॉलोनी, थानेसर और मुनीष निवासी गांव सावंत, जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल और डंडा बरामद किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, दो अगस्त को नरवाना निवासी युवक को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर शांति नगर स्थित धन्ना भगत स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया गया था। युवक कुरुक्षेत्र के एक स्टडी सेंटर में पढ़ाई कर रहा था। वहां मोटरसाइकिल पर आए तीन युवकों ने उसकी थार गाड़ी रुकवाई और उसे बाहर निकालकर एक तरफ ले गए। इसके बाद डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक की शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई। पुलिस ने 18 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सौरभ से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मुनीष से मोबाइल व डंडा बरामद किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य युवकों और घटना से जुड़े पहलुओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed