फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Thieves stole the silver crown from Guru Ravidas' statue

Kurukshetra News: गुरु रविदास की प्रतिमा से चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole the silver crown from Guru Ravidas' statue
ईस्माइलाबाद। ठोल गांव में गुरु रविदास मंदिर को चोरों ने निशाना बना लिया और गुरु रविदास की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए। पुलिस ने मंदिर के पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी दर्शन सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को दोपहर के समय वह घर खाना खाने के लिए चला गया था। उसके बाद जब वह छह बजे वापस मंदिर आया तो उसने देखा कि मंदिर में लगे शीशे वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और गुरु रविदास की मूर्ति के सिर से चांदी का मुकुट गायब मिला, जिसकी कीमत करीब 21000 हजार रुपये है। यह मुकुट गत 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती पर स्थापित किया था। पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र सिंह कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed