फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There was change in the weather throughout the day, sometimes sunshine and sometimes light rain.

Kurukshetra News: मौसम में दिनभर रहा बदलाव, कभी धूप तो कभी हुई हल्की बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
There was change in the weather throughout the day, sometimes sunshine and sometimes light rain.
कुरुक्षेत्र। रविवार को हुई शहर में हुई बारिश। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम का मिजाज रविवार को दिन भर बदलता रहा। तेज धूप खिलते ही सुबह से पारा बढ़ना शुरु हो गया, जिससे उमस भरी गर्मी का आभास होने लगा। तेज धूप से राहत पाने के लिए लोग पेड़ों की छाया का सहारा लेते दिखाई दिए। जबकि दोपहर बाद मौसम में फिर से परिवर्तन दिखाई दिया। आसमान में घने बादल छा गए और जिले भर में कहीं हल्की बारिश हुई तो कई जगहों पर सूखा ही रह गया।
विज्ञापन


बारिश होने के बाद ठंडी हवा चलने लगी, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का आभास होने लगा। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई हैं, जिससे जिले भर में कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। साथ ही बीच-बीच में धूप खिलने के आसार भी हैं।
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भी मौसम में बदलाव रहने की संभावना बनी हुई हैं। जिले भर में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं, जिससे जहां पारे में कमी आएगी तो वहीं बारिश धान की फसल के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed