फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is no arrangement for corona sampling in the district hospital, 32 beds are reserved

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में कोरोना सैंपलिंग की व्यवस्था नहीं, 32 बेड रिजर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
There is no arrangement for corona sampling in the district hospital, 32 beds are reserved
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल में बनाया गया कोविड वार्ड। संवाद
कुरुक्षेत्र। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी जिलों में कोविड वार्ड स्थापित करने और सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कुरुक्षेत्र के जिला अस्पताल में सैंपलिंग शुरू करने के लिए अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है, जिससे अस्पताल प्रशासन की तैयारी पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 32 बेड का वार्ड बनाया गया है, जिसमें से छह बेड वर्तमान में कोरोना मरीजों के लिए खाली रखे गए हैं। परंतु अस्पताल में सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। बिना सैंपलिंग के यह पता लगाना मुश्किल है कि कौन सा व्यक्ति कोरोना की चपेट में है। इस कमी से मरीजों की पहचान और उपचार में देरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते सैंपलिंग और टेस्टिंग की व्यवस्था करना जरूरी है ताकि कोरोना के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. साराह अग्रवाल ने बताया कि कोविड वार्ड के लिए 32 बेड की व्यवस्था की गई है और जल्द ही सैंपलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीपीई किट, मास्क और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed