फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   There is excitement in the market, interest of women in purchasing bandan wise

Kurukshetra News: बाजार में रौनक, बंदनवार खरीद में महिलाओं की दिलचस्पी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
There is excitement in the market, interest of women in purchasing bandan wise
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व के लिए अब बाजार पूरी तरह से गुलजार हो चुके हैं। दिवाली के लिए लोगों ने घरों की सजावट भी शुरू कर दी है। ऐसे में दुकानों पर सजी बंदनवार भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित रही हैं। बाजार में 90 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की बंदनवार मौजूद है, जिन्हें खरीदने के लिए महिलाएं भी काफी दिलचस्पी दिखा रहीं है। इन बंदनवारों में राजस्थान व गुजरात की कला की झलक दिखाई देती है, जिसे देखकर हर कोई इन बंदनवारों को खरीदने का प्रयास करता है।
विज्ञापन


राजस्थान की जयपुरी बंदनवार में कोडिया लगी हुई है, जो कि उसकी सुंदरता में चार चांद लगाती है, इसे खरीदने में महिलाओं में होड़ मची हुई है। बाजार में बंदनवारों के 500 सेज ज्यादा अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान है। कारोबारियों के मुताबिक बंदनवारों का ज्यादातर सामान दिल्ली और राजस्थान से आता है। इनको तैयार करने के लिए दिल्ली में कारीगर दिन रात काम करते हैं, जो कि ज्यादातर हाथों से तैयार की जाती है। हालांकि मशीनी युग में अब कई बंदनवारों को मशीनों से भी तैयार किया जाने लगा है।
विज्ञापन




बेहतर कारोबार की उम्मीद : राजीव गोयल
कारोबारी राजीव गोयल का कहना है कि बंदनवार के 500 से ज्यादा डिजाइन मौजूद है, जिन्हें देखकर ग्राहक काफी आकर्षित हो रहे है। जयपुरी बंदनवार को महिलाएं काफी ज्यादा पसंद करती है, क्योंकि इसमें कोडिया लगी होती है, जिससे इसकी सुंदरता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस बार दीपावली पर्व पर बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बंदनवार से बढ़ती है घर की सुंदरता : अनुराधा
अनुराधा का कहना है कि घर को सजाने के लिए बंदनवार का होना जरूरी है, इससे घर के दरवाजे की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है। बाजार में कई तरह के बंदनवार मिल रहे है। इन बंदनवारों को देखकर खरीदने का मन करता है। बाजार में राजस्थान की कला की झलक भी कईं बंदनवारों में देखने को मिल रही है।





जयपुरी बंदनवार बना पहली पसंद : शीनू रानी
शीनू रानी का कहना है कि दीपावली पर्व पर घर को सजाने के लिए कई तरह के सजावटी सामान बाजार में मौजूद है, लेकिन घर की सुंदरता को बढ़ाने में बंदनवार का अहम योगदान होता है। बाजार में जाली वाला, गुजराती और राजस्थानी बंदनवार काफी सुंदर आए हुए है। इन बंदनवारों में जयपुरी ज्यादा सुंदर है, जिसे देखते ही खरीदने का मन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed